महुआ के कन्हौली सिहपुर में मां काली पिंडी प्राण प्रतिष्ठा छह दिवसीय यज्ञ को लेकर भक्ति परवान पर
महुआ के कन्हौली सिहपुर में मां काली पिंडी प्राण प्रतिष्ठा छह दिवसीय यज्ञ को लेकर भक्ति परवान पर
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की कन्हौली सिंहपुर में मां महाकाली की नवनिर्मित गहबर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को पिंडी कि गृह प्रवेश कराकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर देवी देवताओं के जयकारों से स्थल गूंज उठा।
यहां पुरोहित के द्वारा मंत्रोचार के बीच मां काली की पिंडी की स्थापना कराकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा दी गई। जहां पर पूजन के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच देवी देवताओं के जयकारे गूंजते रहे। यहां मां महाकाली प्राण प्रतिष्ठा छह दिवसीय यज्ञ चल रहा है। जिसका समापन मंगलवार को महा भंडारा के साथ होगा। रविवार को 24 घंटे का अष्टयाम में काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम का अखंड जाप शुरू होगा। सोमवार को भगवान की झांकी निकाली जाएगी और रात में विवाह कीर्तन होगा। यहां प्राण प्रतिष्ठा या को लेकर लोगों में भक्ति परवान पर है। मेला भी लगा है। बच्चों के लिए खेल तमाशे भी आए हैं। यहां मां काली पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव की बेटियां भी ससुराल से मायके पहुंची है। उनमें उत्साह और भक्ति चरम पर है।
