सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया.
गोरौल:- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक उमेश कुमार महेश को विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा श्लोक से कार्यक्रम की शुरुआत की और बताया कि वर्ष 1980 से वर्ष 1996 तक उमेश कुमार ने मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में अपना अहम योगदान शिक्षक के रूप में दिया था . साथ ही यह बड़े गर्व की बात थी की इन्हीं के द्वारा पढ़ाए गए छात्र इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत है. इस विद्यालय में यह कार्यक्रम वर्ष 2012 से आरंभ किया गया था जो अब तक चलता आ रहा है. गुरु सम्मान समारोह में उपस्थित गुरुवर का सम्मान विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं उपहार देकर किया गया. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित गुरुवर के सम्मान में विद्यालय के बाल संसद की प्रधान मंत्री पलक कुमारी ने स्वागत गान, अनुष्का कुमारी ने भाषण एवं अंकिता, शिवानी, आरुषि, आयशा कुमारी ने अपने नृत्य प्रस्तुत की. उपस्थित गुरुवर उमेश कुमार महेश ने अपने 16 वर्षों के अनुभव का साझा उपस्थित बच्चों से किया और कहा कि गुरु का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर रखा गया है . अतः गुरु की मर्यादा को बचाए रखना और उनका सम्मान करना हम सभी का प्रथम दायित्व होता है. इस अवसर पर शिक्षकों में राजेश रंजन अश्वनी कुमार एवं सुभाष कुमार ने भी गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया.
