May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विकास कार्यों में करोड़ों रुपए खर्च का सावन की पहली ही बारिश ने पोल खोलकर रख दिया- प्रभात रंजन गुप्ता

विकास कार्यों में करोड़ों रुपए खर्च का सावन की पहली ही बारिश ने पोल खोलकर रख दिया- प्रभात रंजन गुप्ता

 

ताजपुर/समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) :

वर्षित के महीने में जलप्लावित रहने वाला ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में वर्षा पूर्व तैयारी के नाम पर करोड़ों रूपए की लागत से नाला एवं सड़क निर्माण किया गया लेकिन सावन की पहली ही बारिश नगर निगम में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का पोल खोलकर रख दिया है।
भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, व्यवसायी महासंघ के बिहार राज्य परिषद सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज की तीन सदस्यीय टीम जलप्लावित क्षेत्र अस्पताल रोड, पश्चिम मुहल्ला, आलूमंडी, बहेलिया टोला रोड, योगियामठ रोड, दरगाह रोड आदि क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत किया।
तत्पश्चात भाकपा माले नेता सह बिहार राज्य व्यवसायी महासंघ के राज्य परिषद सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि नाला, स्लैब, सड़क आदि निर्माण पर करोड़ों रुपए सरकारी राशि खर्च किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी कहते थे कि वर्षा पूर्व तैयारी पूरा कर लिया गया है लेकिन सावन की पहली ही बारिश नगर निगम में व्याप्त लूट- भ्रष्टाचार का पोल खोल दिया है। कई सड़कों के किनारे नाला बनाया गया है लेकिन पहली ही वर्षा में सड़क पर भीषण जलजमाव है। कई सड़क से मसलन दरगाह रोड, योगियामड रोड, बहेलिया टोला रोड आदि सड़कों से सवारी गाड़ी का गुजरना बंद है। कई जगह स्लैब विहीन नाले हैं तो कई जगह नाले का स्लैब टूटा हुआ है। जानकारी अनुसार चुनाव पूर्व नाले की उड़ाही की राशि का उठाव हो गया लेकिन दो-चार जगह का स्लैब उठाकर फोटो, विडियो अधिकारी को भेजकर नाला उड़ाही कार्य का इतिश्री कर देना बताया जा रहा है।
भाकपा माले नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं प्रभात रंजन गुप्ता ने नाला निर्माण, नाला उड़ाही, स्लैब निर्माण, सड़क निर्माण आदि योजनाओं में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है अन्यथा आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.