वैशाली प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एस यू सी आई ने किया प्रदर्शन।
वैशाली प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एस यू सी आई ने किया प्रदर्शन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) प्रखंड कमेटी वैशाली के तत्वाधान में प्रखंड सचिव सिंघेश्वर भगत एवं वैशाली जिला कमेटी सदस्य रामनाथ राय के नेतृत्व में सैंकड़ो झंडा बैनर से सुसज्जित जुलूस प्रदर्शन किया। वैशाली हाई स्कूल के निकट से इंकलाब जिंदाबाद, एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) जिंदाबाद, यूरिया की कालाबाजारी क्यों ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी , सी ओ वैशाली जवाब दो , थाना में घूसखोरी क्यों थानेदार जवाब दो, प्रखंड – अंचल कार्यालय में घूसखोरी क्यों बी डी ओ जवाब दो, फोर लाइन सड़क बनाने के क्रम में सर्विस सड़क का निर्माण अभिलंब करो, बिना नोटिस के आम जन को घर हटाना बंद करो, घोड़परास से फसल एवं जीवन क्षति को बचाना सुनिश्चित करो, राशन वितरण में घटतौली व सरे- गले अनाज के वितरण पर रोक लगाओ, ऑनलाइन परिमार्जन एवं दाखिल- खारिज में घूसखोरी बंद करो , न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद अभिलंब शुरू करो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त दवा वितरण एवं चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करो, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ, हत्या, राहजनी, महिलाओं व बच्चों के साथ छेड़खानी व बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाओ, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही धांधली पर रोक लगाओ,।विश्व प्रसिद्ध लोकतंत्र की जननी वैशाली के अभिषेक पुष्कर्णी से वैशाली घाट तक के क्षेत्र को गंदगी और दुर्गंध से मुक्त करो, ।सभी किसानों का ऋण एवं गरीब महिलाओं का समूह लोन माफ करो, फुलाढ़ पंचायत के मंसूरपुर गांव में बरसों से बंद पड़े स्टेट बोरिंग को चालू करो आदि गगन भेदी नारा लग रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग से थाना होते हुए प्रखंड कार्यालय पर पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सिंघेश्वर भगत एवं संचालन जिला कमेटी सदस्य रामनाथ राय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वैशाली जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने कहा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनता की समस्याओं का समाधान बिना रिश्वत के संपादित होना चाहिए। घोड़परास को मार कर दफन किया जाए ताकि फसल क्षति और जीवन क्षति से बचाव हो सके,। जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा वजन में घटतौली एवं सड़े-गले अनाज के वितरण आदि पर रोक लगाया जाए। यदि स समय मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जन आंदोलन को तीव्र करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तालाबंदी किया जा सकता है। राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय जिला सचिव ललित कुमार घोष, शिक्षा बचाओ कमेटी के राज्य संयोजक रामप्रीत राय ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था में गरीब किसान मजदूर मध्य वर्ग प्रभावित होता है । पूंजीपति वर्ग लाभान्वित होते रहता है।इस फासला को पाटने के लिए देश के अंदर जन आंदोलन को तेज करते हुए क्रांतिकारी रास्ता को अपनाते हुए क्रांति की तैयारी करना वक्त की पुकार है। सभा को रामबाबू भक्त, शिवनाथ कुमार, लक्ष्मण राय,रवि रंजन पासवान, गणेशी पासवान, मोहम्मद मुस्लिम, मोमिना खातून, गेनिया देवी, रघुवीर भगत आदि ने संबोधित किया।
