May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दूसरी सोमवारी पर जलिभिषेक के लिए डाक कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

दूसरी सोमवारी पर जलिभिषेक के लिए डाक कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब
महुआ।‌ रेणु सिंह

पवित्र सावन मास के दूसरी सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए महुआ मार्ग से डाक कांवड़ियों की टोली बाबा का जय घोष करते हुए गंतव्य स्थान के लिए निकले। उनमें श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह और उमंग चरम पर था।
महुआ मार्ग से डाक कबाड़ियों की टोली दिनभर विभिन्न गाड़ियों से लाउडस्पीकर पर शिव भक्ति गीत बजते हुए पहलेजा धाम पहुंचे। जहां उन्होंने गंगाजल उठाया और बोल बम के नारे लगाते हुए दिग्घी महुआ मोड़ से होकर सुभई, सेंदुआरी, बेलकुंडा, बोतला चौक, रानीपोखर, कन्हौली, फुलवरिया, मंगरु चौक से गांधी चौक होते हुए ताजपुर मार्ग से बाबा खगेश्वर नाथ धाम मुतलूपुर पूसा, बाबा द्रव्येश्वर नाथ धाम डभैच सहित विभिन्न शिवालियों के लिए निकले। डाक कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह लोग शिविर लगा रखे थे। जिसमें ठंडा जल, चाय, बिस्किट, फल, दवा आदि दिए जा रहे थे। उनकी सेवा को लेकर श्रद्धालु तन मन से जुटे थे। हालांकि कावड़ियो में मलाल है कि इतनी भीड़ के बावजूद उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासनिक सुरक्षा बिल्कुल नगण्य थी। रोड की गाड़ियों के अलावा दूसरे मार्ग के भी गाड़ियां बेहिचक तेज गति से चल रही थी। जिससे कांवड़ियों को डर भी समाया था। डाक बम में महिलाएं और किशोर किशोरियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक थी।
कावड़ियों में बाइक और साइकिल बम भी:
कावड़ियों में बाइक और साइकिल बम की संख्या अधिक थी। वह सभी बाइक और साइकिल से बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है, भोले बाबा पार करेगा, बोल बम के नारा है बाबा एक सहारा है करते गंतव्य स्थान की ओर जा रहे थे। बाइक बम में महिलाओं की संख्या 50 फीसदी थी। उनमें उत्साह चरम पर था। सभी कावड़िए गेरुआ वस्त्र पहने थे। साइकिल बम में युवा और बच्चे अधिक थे। उनकी सेवा के लिए हर जगह लोग तत्पर थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.