सुधीर शुक्ला को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से पूरे जिला में खुशी की लहर है।
सुधीर कुमार शुक्ला को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से पूरे जिला में खुशी की लहर है।
कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बिहार के वैशाली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार शुक्ला को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नीति आयोग भारत सरकार के सहयोग से सैल्यूट अचीवर्स हॉनरेरी फाउंडेशन के द्वारा समाज सेवा में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन्हें अवार्ड, सर्टिफिकेट, मोमेंटो इत्यादि के साथ सम्मानित किया गया। वैशाली जिले के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुधीर शुक्ला जी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर हाजीपुर के विधायक श्री अवधेश सिंह , वैशाली के विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, महुआ के विधायक श्री मुकेश रोशन, लालगंज के विधायक श्री संजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, नगर परिषद सभापति डॉक्टर संगीता कुमारी, उपसभापति कंचन कुमारी, जिला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पार्षद श्री प्रभु शाह , जिला पार्षद मनीष शुक्ला, मुकेश पासवान ,मोहित पासवान, मनोज ठाकुर ,रूबी देवी, गुंजा कुमारी, मुखिया दिलीप पासवान ,पिंकू पांडे, गौरी शंकर पांडे, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद पासवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए से सुधीर शुक्ला को बधाई दिया है। लोगों ने कहां की श्री शुक्ला पिछले 25 वर्षों से समाज के प्रति बेहतर कार्य कर रहे हैं । जिसका परिणाम है कि आज उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। यह हम सभी के लिए सम्मान की बात है। मालूम हो कि श्री शुक्ला को पूर्व में भी स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, प्लान इंटरनेशनल के द्वारा लास्ट माइलस्टोन चैंपियन समेत कई मंचों पर बेहतर कार्य हेतु सम्मानित किया जा चुका है। श्री शुक्ला वर्तमान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव, स्काउट एंड गाइड के जिला उपाध्यक्ष, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य, जिला प्रशासन के ज्यूरी मेंबर, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर समेत कई सरकारी और गैर सरकारी पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से पूरे जिला में खुशी की लहर है।
