April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जल-जमाव, रास्ता अवरुद्ध व पूल का न होने को लेकर दरभंगा जिला अधिकारी को दिया गया आवेदन। / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

जल-जमाव, रास्ता अवरुद्ध व पूल का न होने को लेकर दरभंगा जिला अधिकारी को दिया गया आवेदन। / रिपोर्ट नसीम रब्बानी


बिहार :-दरभंगा जिला अंतर्गत नगर पंचायत हायाघाट के बिलासपुर गांव में जल-जमाव, रास्ता अवरुद्ध व पूल का न होने के सम्बन्ध में दरभंगा जिला अधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदक मो० साजिद हुसैन ने आवेदन कि प्रतिलिपि नगर आयुक्त दरभंगा नगर निगम, दरभंगा तथा नगर पंचायत प्रभारी हायाघाट को भी दिया है।लिखित आवेदन के अनुसार आवेदक का कहना है कि विगत कई वर्षो से बाढ़ एवं वर्षा के कारण बिलासपुर गांव में जल जमाव व रास्ता बंद हो जाता है। जिस कारण यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है, और जिससे कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अगर गांव में एक पुल बना दिया जाता है तो जल निकासी पुल से होता रहेगा और जल-जमाव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा।आवेदक मो०साजिद हुसैन ने दरभंगा जिला अधिकारी व संबंधित पदाधिकारी से
जल जमाव से निजात व पुल बनवाकर जल-जमाव से हमेशा के लिए निजात दिलाने कि मांग की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.