जिला स्तरीय शक्ति सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय शक्ति सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
दरभंगा जिला अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरदीपुर, सिंहवाड़ा के प्रांगण में लीडरशिप नेक्स्ट प्रोग्राम परियोजना के तहत जिला स्तरीय शक्ति सर्वाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
इस बैठक की शुरुआत अध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा किया गया।सभी बच्चो ने बारी बारी से अपना अपना परिचय दिया।इसके बाद हम होंगे कामयाब एक दिन ये प्रार्थना किया गया।पिछले बैठक की समीक्षा की गई जिसमे जो मुद्दे हल नहीं हुआ उस मुद्दे को अगस्त माह में खत्म करना है।
अनामांकित बच्चा तथा ड्रॉप आउट बच्चा को चिन्हित करना है इस पर निर्णय लिया गया की बच्चो को चिन्हित करके स्कूल में नामांकन करवाना है।
समुदाय के आंगनबाड़ी केंद्र से पास आउट हुए बच्चे के स्कूल में नामांकन करवाने पर भी चर्चा किया गया।
दलित समाज में बच्चे को नशे के लत में आना। सभी के द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी लोग एक होकर बच्चो नशे से मुक्त समाज बनाना है।
विद्यालय कें ग्राउंड में पानी लगना एवम चार दिवारी,इस पर 15 अगस्त को ग्राम सभा में जाकर जीपीडीपी में शामिल करने के लिए आवेदन देने का निर्णय लिया।
आगनवाड़ी केंद्र झोपड़ी में चलता है जिससे छोटे बच्चे को असुरक्षित महसूस कर रहा है इसके लिए भवन का निर्माण हो।इसका आवदेन GPDP में शामिल करने के लिए दिया जायेगा।
भपुरा वार्ड 01 में आंगनवाड़ी केन्द्र नही चल रहा है इसको लेकर निर्णय लिया की सीडीपीओ को आवेदन देना है।धन्यवाद ज्ञापन करके बैठक समाप्त किया गया।
