नारे से हाजीपुर मुजफ्फरपुर काँवरिया मुख्य मार्ग रविवार को डाक काँवरियों के जय घोष से गूंजता रहा
गोरौल:-हर हर महादेव, जय भोले नाथ ,बोल बम के जयघोष नारे से हाजीपुर मुजफ्फरपुर काँवरिया मुख्य मार्ग रविवार को डाक काँवरियों के जय घोष से गूंजता रहा. सावन के तीसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीब नाथ धाम पर जलाभिषेक करने के लिए डाक काँवरिया का ताता लगा रहा.पहलेजा घाट पर पंडितो से संकल्प कराकर पवित्र गंगा जल लेकर गरीबनाथ धाम की यात्रा पर चले. डाक काँवरिया बिना कही रुके अनवरत चलते हुए बाबा नाम लेते हुए दरवार में पहुचते है. रविवार डाक काँवरियों के सेवा के लिये कटरमाला चौक, गर्दनिया चौक, महम्मदपुर दरिया हरसेर गोरौल चौक सहित अन्य जगहों पर शिविर लगाये गये थे,जिसमे निःशुल्क चाय विस्किट नीबू पानी दावा दूध दिया जा रहा था. रविवार को शाम 7 : 30 बजे से ही डाक काँवरियों का पहला जत्था डिजे के धुन पर नाचते गाते झूमते जा रहे थे. एन. एच. 22 पर डाक काँवरिया को देखने के लिये गांव से भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे पहुचे जिससे चौक चौराहे पर मेला जैसा नजारा दिख रहा था.