May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हिन्दी-बज्जिकाके कवि,साहित्यकार
” मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान” से सम्मानित होने के लिए जयपुर (राजस्थान)से आमंत्रित।

बैशाली,बिहार के हिन्दी, बज्जिका के वरिष्ठ कवि,साहित्यकार रवीन्द्र कुमार रतन को ” मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समिति-2025
जयपुर (राजस्थान)द्वारा काव्य और कहानी के क्षेत्र में अलग-अलग सम्मानित होने का आमंत्रण मिला है।विदित हो कि महान साहित्यकार, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 145 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर के प्रस्तावित प्रेमचंद सम्मान समारोह में इन्हे 2023 में भी सिर्फ कविता में ही सम्मानित किया गया था।
विदित हो कि रवीन्द्र कुमार रतन
हिन्दी कविता,कहानी,समीक्षा लिखने के साथ- साथ बज्जिका जो यहां की मातृभाषा है ,उसमें भी लिखते हैं और उसकी मान्यता की संयुक्त संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पद पर संघर्षरत है।
विदित हो कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,राजस्थान,जयपुर
की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर इस “प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान ” का आयोजन संस्था के महामंत्री अरुण
सक्सेना के मुताबिक यह सम्मान बगैर किसी भेदभाव केउत्कृष्ठ काव्य
पाठ और कहानी में चयनित उम्मीदवार को ही दिया जाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर ” प्रेमचंद साहित्य रत्न से सम्मानित होने के लिए आमंत्रित होने पर स्थानीय सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, डाॅ रंजन,आयकर
अधिकारी कामेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,
डाॅ पूर्णिमा कुमारी श्रीवास्तव, सरोज वाला सहाय, अनिल कुमार गुड्डू, अधिवक्ता,डाॅ सुधांशु चक्रवर्ती,ओम प्रकाशसाह ,सुरेशचंद्रवर्मा ,अधिवक्तादीपककुमारसिंहा ,पूर्वमुखिया , एवं , अभाकाम के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा आदि प्रमुख है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.