April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू की बैठक में कई निर्णय

जदयू की बैठक में कई निर्णय
महुआ। रेणु सिंह

बूथ लेवल कमेटी के सदस्यों के साथ जदयू पदाधिकारियों ने यहां जवाहर चौक स्थित एक सभा भवन में बैठक की। इस बैठक में उन्हें मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग करने और छुटे वोटरों के नाम दर्ज करवाने के लिए कहा गया। यह भी बताया गया कि एक भी सही मतदाता का नाम वोटर सूची से छूटे नहीं। इसके लिए जिम्मेवारी से काम करना है।
बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन और संचालन चेहराकला के उमेश भगत ने किया। इस मौके पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन ने कहा कि 2025 फिर से नीतीश मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जोश में काम करना है। इसके लिए सभी बूथ लेवल कमेटी के सदस्यों को सक्रियता बरतने को कहा गया। मतदाता सूची से एक भी सही वोटर का नाम कटे नहीं। इसके लिए तत्परता से काम करने पर बल दिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला संगठन प्रभारी कौशल किशोर सिंह, अमरनाथ चौधरी, भीम, प्रो वेद प्रकाश पटेल, विक्की कुशवाहा, अनिल दास, चंदन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में सभी ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.