April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समता कॉलेज जंदाहा के सेवानिवृत प्रचार्य व चांद सराय पंचायत निवासी डॉ बेनी प्रसाद सिन्हा की आकस्मिक निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

समता कॉलेज जंदाहा के सेवानिवृत प्रचार्य व चांद सराय पंचायत निवासी डॉ बेनी प्रसाद सिन्हा की आकस्मिक निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

जंदाहा,08/08/2025,

समता कॉलेज जंदाहा के सेवानिवृत प्रचार्य व चांद सराय पंचायत निवासी डॉ बेनी प्रसाद सिन्हा का गुरुवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से वे बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल से चल रहा था।

वे पहली बार मात्र 8 महीने के लिए वही दूसरी बार वे लगातार 10 वर्षों तक प्राचार्य के रूप में समता महाविद्यालय में सेवा देकर अगस्त 2009 में सेवानिवृत हुए।

मौके पर मौजूद राजद के जिला प्रधान महासचिव सह महनार विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी संजय कुमार राय ने ने बताया कि डॉ सिन्हा के निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है जिसका निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता।

वे अपने पीछे दो पुत्र रितेश कुमार रिंकू एवं सितेश कुमार सिंकु जो प्रधान शिक्षक हैं एवं एक पुत्री को सहित भरा पुरा परिवार छोड़कर गए हैं।

अंतिम यात्रा में समता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रो.संजय कुमार, मुखिया विपिन बिहारी राय,एनएसयूआई प्रदेश सचिव उत्तम ठाकुर,पूर्व मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी,प्रो. अमीय प्रसाद सिंह, आनंद कुमार चौधरी, मनीष कुमार, उदय मोहन,अमरनाथ कुमार, टुनटुन कुमार,चंदन कुमार, सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.