लगभग दस वर्ष पूर्व निर्मित आंगनबाड़ी भवन में स्थानीय लोग पशु के चारा रखने का कार्य करते है.
लगभग दस वर्ष पूर्व निर्मित आंगनबाड़ी भवन में स्थानीय लोग पशु के चारा रखने का कार्य करते है.
रिपोर्ट:ज़ाहिद हुसैन गोरौल वैशाली
गोरौल प्रखंड के पिरापुर मथुरा पंचायत में लगभग दस वर्ष पूर्व निर्मित आंगनबाड़ी भवन में स्थानीय लोग पशु के चारा रखने का कार्य करते है. इस भवन का निर्माण तत्कालीन मुखिया राम सागर सिंह के द्वारा कराया गया था. इस भवन में दो रूम के अलावे एक किचेन का भी निर्माण किया गया है. इसके बाबजूद आज तक इस भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नही हो सका. ठीक उसके बगल में किराये के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 34 चलाया जा रहा है, जिसकी सेविका प्रभा सिंह है. सवाल यह उठता है कि जब दस वर्ष पूर्व में ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो गया था तो किराये के भवन में केंद्र कैसे चल रहा है. वही दूसरी तरफ इतना महत्वपूर्ण भवन में लोग पशु बांधने, चारा रखने का कार्य करते है.
सीडीपीओ सुरभि कुमारी ने बताई कि भवन को आजतक विभाग को सुपुर्द नही किया गया है. जबतक विभाग के अंतर्गत भवन नही आयेगा तबतक उसमें केंद्र का संचालन कैसे हो पायेगा.
