April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में श्रद्धा और उत्साह के बीच मना रक्षाबंधन का त्यौहार

महुआ में श्रद्धा और उत्साह के बीच मना रक्षाबंधन का त्यौहार
महुआ। रेणु सिंह

सावन पूर्णिमा पर भाई बहन के अटूट प्यार के रिश्तों का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को महुआ और आसपास के इलाकों में श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया। त्योहार पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी, मुंह मीठा कराया और आशीष दिए। भाई बहन के इस पर्व को लेकर पूरा इलाका उत्साह में लीन रहा।
महुआ के हर इलाके में यह त्योहार सुबह से लेकर शाम तक धूमधाम से मना। भाई को प्यार और स्नेह भरा राखी बांधने के लिए बहने ससुराल से कठिन परिस्थिति में भी मायके पहुंची। उन्होंने शुभ मुहूर्त में भाई के कलाई पर रखी बांधकर मुंह मीठा कराया, नेग दिए और बलाएं ली। भाई का घर सुख समृद्धि से भरा रहे और जीवन में खुशहाली आए। इसके लिए आशीष दिए। इधर भाई ने भी बहनों को उपहार देकर उन्हें हर वक्त साथ देने और उनके सुख-दुख में मदद करने के लिए वचन दिया। पर्व को लेकर खासकर किशोर किशोरियों में उत्साह उमंग और उल्लास तो चरम पर रहा।
सामूहिक तौर पर मना रक्षाबंधन का त्योहार:
महुआ में रक्षाबंधन का त्यौहार सामूहिक तौर पर बनाया गया। यहां जवाहर चौक स्थित एक सभा भवन में जदयू नेत्री डॉ आसमा परवीन ने सनातनी भाइयों को ललाट पर तिलक लगाए, आरती उतारी और अपने स्नेह से जुड़ी राखी बांधी। वे रक्षा सूत्र बांधकर कुछ देर के लिए भावुक भी हो गई। यहां पर विश्व हिंदू परिषद के विनोद यादव, प्रो अरुण, अमर कुशवाहा, नरेश राय, शत्रुघ्न राय, शशि सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.