April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक पेड़ मां के नाम अभियान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

एक पेड़ मां के नाम अभियान में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नावानगर में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि पौधारोपण एक ऐसा अभियान है जिससे आनेवाली पीढ़ीयों के लिए एक हरित एवं अधिक सतत भविष्य को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ भविष्य में आर्थिक उन्नति में भी सहायक सिद्ध होता है। एक पेड़ मां के नाम अभियान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं उत्साह के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष नावानगर पवन कुमार, अरुण कुमार सिंह,मो शकील अहमद, रमेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.