April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समसपुरा में युवा समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने किया झंडोत्तोलन।

समसपुरा में युवा समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने किया झंडोत्तोलन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया झंडे के सलामी दी गई तथा राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया ।कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ, जहां पर कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।बताते चले कि महुआ प्रखंड के बरहर चौक, समसपुरा में युवा समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने झंडा तोलन किया । समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वीर स्वतंत्रता सेनानियों की दी हुई अमानत आजादी को हम सबों को अक्षुण्ण रखना है, इसके लिए हम सबों को मिलजुल कर भाईचारे का संदेश देते हुए आगे बढ़ना ।इस मौके पर जदयू नेता उमेश कुमार सिंह ने देश के महान शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी हमें यूं ही नहीं प्राप्त हुई, इसके लिए हमने बहुत कुछ कुर्बानियां दी है, तब जाकर हमें यह दिन देखने को मिला ।इस अवसर पर रामसागर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ,अजय राम, दिनेश सिंह ,फुदेना सिंह ,सुधीर मालाकार ,पवन राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.