April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंजाब से युवक का शव गांव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

पंजाब से युवक का शव गांव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
महुआ के कादिलपुर निवासी 27 वर्षीय गुड्डू पासवान के शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़

महुआ। रेणु सिंह

पंजाब से युवक का शव बुधवार को महुआ के कादिलपुर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। जहां उसकी मौत मंगलवार को हार्ट अटैक से हो गया था।
मृतक करीब 27 वर्षीय गुड्डू पासवान महुआ के गौसपुर चकमाजाहिद पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 कादिलपुर निवासी उमेश पासवान का पुत्र था। गुड्डू पंजाब में रहकर किसी कंपनी में मजदूरी करता था। जहां उसकी हार्ट अटैक हो जाने से मौत हो गई। उसका शव बुधवार को घर लाया गया। जहां पर परिजनों में कोहराम मच गई और देखने के लिए लोगों का भी उमड़ पड़ी। युवक की मौत से हर कोई स्तब्ध था। कुछ दिन पहले ही तो घर से ठीक-ठाक गया था। युवक की मौत से गमगीन बस्ती वालों ने दो शाम का चूल्हा नहीं जलाया।
दो दिन बाद होनी थी पुत्र की छठीयारी:
मृतक गुड्डू के तीसरे पुत्र का जन्म चार दिन पूर्व ही हुआ था और दो दिन बाद उसकी छठीयारी होनी थी। लोगों ने बताया कि गुड्डू पुत्र के छठी में आने ही वाला था कि दो दिन पहले उसका पार्थिव शरीर पहुंच गया। मृतक को तीन पुत्रों में बड़ा देवराज 5 वर्ष और दूसरा भोला ढाई वर्ष का है। घटना से गुड्डू की पत्नी पिंकी विक्षिप्त सी बनी थी। अब कौन उसे देखेगा। अभी तो प्रसव बाद मासूम का छठीयारी भी नहीं की है। माता मृदुला देवी पुत्र की मौत से विलाप कर रही थी। तीन भाइयों में गुड्डू बड़ा था। वही दूसरे भाई की भी मौत एक साल पूर्व भी हो गई थी। छोटा भाई नितेश घर पर रहता है। मृतक की दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। दूसरी की शादी तय है। जिसकी बारात कार्तिक देवोत्थाठान को आनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.