महुआ में एसयूसीआई से ललित कुमार घोष ने तय की पहली उम्मीदवारी
महुआ में एसयूसीआई से ललित कुमार घोष ने तय की पहली उम्मीदवारी
महुआ से स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन सहित पांच उम्मीदवारों ने कटाई एनआर, पातेपुर से भी 6 उम्मीदवारों का कटा नाजीर रशीद
महुआ। रेणु सिंह
विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहे नामांकन में सोमवार को एसयूसीआई उम्मीदवार ललित कुमार घोष ने पर्चे दाखिल कर खाता खोला। वही सुरक्षित पातेपुर विधानसभा से एक भी नामांकन नहीं हुआ। हालांकि सामान्य सीट महुआ से स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन सहित पांच और सुरक्षित पातेपुर से 6 उम्मीदवारों ने नाजीर रसीद कटवाया है।
महुआ विधानसभा से एसयूसीआई के उम्मीदवार ललित कुमार घोष दोपहर में सादगी के बीच आवेदन लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चे दाखिल कर उम्मीदवारी तय की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार और विभिन्न समस्याओं के आंदोलन को लेकर नामजदगी की है। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसे समाधान करने को लेकर वह चुनाव लड़ेंगे। अनुमंडल कार्यालय से पर्चे दाखिल करने के बाद बाहर निकले श्री घोष को उनके समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इधर बताया गया कि महुआ विधानसभा के लिए स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने राजद से तो नरेश राय ने निर्दलीय उम्मीदवार के लिए एनआर रसीद कटवाए है। इधर पातेपुर सुरक्षित विधानसभा के लिए अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुए हैं। हालांकि 6 उम्मीदवारों ने रसीद कटा रखी है।
