April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मतदाता जागरूकता से संबंधित बच्चों ने बनाई पेंटिंग

मतदाता जागरूकता से संबंधित बच्चों ने बनाई पेंटिंग

महुआ। रेणु सिंह

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यहां लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में बच्चों द्वारा पेंटिंग बनाई गई। पेंटिंग के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। पेंटिंग में बच्चों ने दिखाया कि हमारा मतदान क्यों जरूरी है।
यह मतदाता जागरूकता अभियान स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधित एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाए गए। पेंटिंग के जरिए मतदाताओं को अपने मताधिकार की जानकारी दी गई। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने को बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.