January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यूथ एवं वार्ड सदस्यों को जल जीवन हरियाली मिशन पर पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन। समस्तीपुर(जकी अहमद)

यूथ एवं वार्ड सदस्यों को जल जीवन हरियाली मिशन पर पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के नरघोघि एवं गंगापुर पंचायतों में यूथ एवं वार्ड सदस्यों को जल जीवन हरियाली मिशन पर पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं यूनिसेफ के सहयोग से किया गया! कार्यशाला में कार्यक्रम विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार ने बताया जल ही जीवन है जल है तो कल है इस लिए युवाओ को चाहिए कि जल की महत्ता समझे! मानव शरीर मे सत्तर प्रतिशत जल है! जल बिना जीवन कल्पना करना संभव नहीं है! किसानों को चाहिए कि खेतों मे क्यारी को मजबूत करे ताकि वर्षा जल खेतों मे संचय हो! जल की बर्बादी रोकने के लिए युवाओ को आगे की जरूरत है साथ ही गांव मे जल चौपाल कर लोगों को जल संरक्षण एवं संचय के बारे जानकारी दी जाए तभी हम सब अपने हिस्से की पानी को बचा सकते है! कार्यक्रम मे जितेंद्र प्रसाद सिंह श्याम किशोर सिंह बाल देवी महतो आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.