तीसरी बार दिलीप कुमार सिंह पातेपुर जद यू के प्रखंड अध्यक्ष बने ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
तीसरी बार दिलीप कुमार सिंह पातेपुर जद यू के प्रखंड अध्यक्ष बने ,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
रिपोर्ट:नागेंद्र कुमार/ सुघीर मालाकार
पातेपुर (वैशाली) प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में जनता दल यू के चुनावी प्रवेक्षक चतर्भुज पासवान की उपस्थिति एवं युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष श्रवण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सांगठनिक चुनाव में निर्विरोध दिलीप कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष बने ।दिलीप कुमार सिंह के अलावा किसी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया ,इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार सिंह सह टेकनारी पंचायत मुखिया दिलीप सिंह तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया मुनाजिर हसन ,सरपंच मो सैयद इकबाल, अनबार अहमद,पंचायत समिति आविनाश कुमार,मुखिया गरीब नाथ आलोक,मुखिया बालिगव मुखिया राम इकबाल चौरसिया,समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे ।दिलीप सिंह को तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बधाई दी ।
