सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक जख्मी
सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक जख्मी
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के साखमोहन में मंगलवार की देर संध्या सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उसे दलसिंहसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। जख्मी युवक की पहचान महिषी पंचायत के वार्ड 12 रामजी टोल निवासी धर्मेंद्र राय के पुत्र राजीव कुमार के रूप में बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजीव कुमार बहन के यहां से घर लौट रहा था। जहां रास्ते में अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। इस घटना में राजीव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
