March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दशरथ मेमोरियल नाइट कबड्डी में युवाशाला की टीम बनी विजेता

दशरथ मेमोरियल नाइट कबड्डी में युवाशाला की टीम बनी विजेता

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत सिरसी में आयोजित दशरथ मेमोरियल नाइट कबड्डी टूर्नामेंट में युवाशाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरसी की टीम को पराजित कर जीत हासिल किया। युवाशाला की टीम बेहतरीन तालमेल अनुशासन का परिचय देते हुए खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कमेटी की ओर से विजेता एवं विजेता टीम को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर युवाशाला के संस्थापक विकास कुमार, राजन, धीरज, विकेश, चंद्रिका, सुमन, प्रियम, विपिन, राहुल सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.