March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 45 छात्र भ्रमण के लिए रवाना

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 45 छात्र भ्रमण के लिए रवाना

रिपोर्ट :रंजीत कुमार,

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर बिशुन टोल से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 45 छात्र छात्राएं परिभ्रमण के लिए विद्यालय के शिक्षक के साथ शनिवार की सुबह बस से रवाना हुए है। यह सभी छात्र-छात्राएं ऐतिहासिक स्थल वैशाली का भ्रमण कर अवलोकन करेंगे। परिभ्रमण पर विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार, अमरेंद्र कुमार, शिक्षिका कविता कुमारी, अस्मिता प्रकाश छात्र-छात्राओं को इन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विशेष जानकारी अवगत कराएंगे।वहीं विद्यालय संचालन हेतु तिथि को शिक्षक अजिताभ कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में नामित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.