चैती दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न
चैती दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न
रिपोर्ट:रंजीत कुमार
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत बन्हैती सैदपुर में आयोजित होने वाली चैती दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति की अध्यक्ष श्याम किशोर कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व वर्ष की भांति पूजन एवं मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें 25 मार्च को माता का जागरण, 26 को विषय कीर्तन, 27 एवं 28 को विदेशिया नाच, 29 मार्च को महाकाल जागरण एवं 30 मार्च को प्रतिमा विसर्जन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। बैठक में राम ज्ञान सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, खुशी लाल ,विजय कुमार, रुद्र नारायण सिंह, राकेश कुमार उर्फ बबलू, राम सेवक राम, संजय पासवान आदि ने भाग लिया।
