March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संगीत प्रतियोगिता के नृत्य में ख्याति शर्मा एवं लोकगीत में सुहानी कुमारी प्रथम।

संगीत प्रतियोगिता के नृत्य में ख्याति शर्मा एवं लोकगीत में सुहानी कुमारी प्रथम।

आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर के तत्वावधान में अम्बिका राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर राम में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन डॉक्टर कामिनी चौधरी, उमेश कुमार प्रसाद सिंह राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में डॉक्टर कामिनी चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आदर्श चेतना सेवा संस्थान के संस्थापक सचिव उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों के लिए प्रत्येक वर्ष गीत- संगीत कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है ताकि बच्चों में निखार आ सके और अपने आप को बेहतर प्रस्तुति के लिए तैयार कर सके । यहां उपस्थित सभी कलाकारों एवं दर्शकों का हम अभिनंदन और स्वागत करते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कलाकार राम पुकार सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामदेव राय, रामपुकार सिंह,धर्मनाथ सिंह एवं मदन महाराज के निर्णय के आधार पर एकल नृत्य प्रतियोगिता में ख्याति शर्मा को प्रथम, तन्नु कुमारी को द्वितीय एवं कोमल कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वही एकल लोकगीत प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी को प्रथम, लक्ष्मी कुमारी को द्वितीय तथा अस्मिता कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समूह लोक नृत्य में सलोनी कुमारी ग्रुप को प्रथम जिसमें श्रेया कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंकिता कुमारी एवं अन्नु कुमारी शामिल है वही समूह लोकगीत में अंजली कुमारी ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें पूजा कुमारी ,जुली कुमारी ,मनीषा श्री , स्नेहलता कुमारी एवं इनके साथ संगत कलाकार अमोद कुमार शामिल हैं। चयनित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही अतिथि कलाकारों में गुनगुन ठाकुर ,राजेंद्र प्रसाद ,उषा किरण, श्रेया झा ,डॉक्टर कविता कुमारी ,मीरा भारती ,मोहन कुमार , संतोष कुमार राय, डॉ रविंद्र राम एवं अनोज कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया । कार्यक्रम के अंत में अमरेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.