May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भगवानपुर में PTC ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

♦ भगवानपुर में PTC ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती ♦

वैशाली, 1 मई 2026: भगवानपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात PTC मुकेश कुमार ने इमादपुर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना आज दोपहर लगभग 1 बजे की है।

पुलिस के अनुसार घटना के समय मुकेश कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर पर थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल उन्हें हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वैशाली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
꧁༺༻꧂
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी
NR INDIA न्यूज़

꧁༺༻꧂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.