डीएम वैशाली के मार्गदर्शन में एलपीजी, पेट्रोल डीजल आपूर्ति सुचारु, प्रशासन सतर्क
वैशाली डीएम वैशाली के मार्गदर्शन में एलपीजी, पेट्रोल डीजल आपूर्ति सुचारु, प्रशासन सतर्क
वैशाली जिला में जिलाधिकारी वर्षा सिंह(भा.प्र.से.)के मार्गदर्शन में एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण कर आवश्यक वस्तुओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। 30 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 15,135 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि पेट्रोल 649 किलोलीटर एवं डीजल 892 किलोलीटर की पर्याप्त उपलब्धता दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ कम हो और लोगों को सुविधा मिले। शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक प्राप्त 993 शिकायतों में से 974 का निष्पादन किया जा चुका है और शेष शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही 67 गैस एजेंसियों में से 21 पर जांच कार्रवाई भी की गई है।
एलपीजी पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन विस्तार का कार्य भी जारी है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सेवाओं का लाभ उठाएं।
