April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार विस्तृत संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

यह परीक्षा दिनांक 02 मई 2026 से 06 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए एसएमएस इंटर स्कूल दिग्घी, मध्य विद्यालय दिग्घी, उच्च विद्यालय सेंदुआरी, मध्य विद्यालय कुतुबपुर एकारा एवं यूएचएस कुतुबपुर एकारा सहित कुल 05 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी।

परीक्षा की पारदर्शिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु उत्तरपुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण, सीलिंग एवं परिवहन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की गई है।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही गस्ती, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों की भी तैनाती कीवैशाली समाहरणालय, हाजीपुर
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -02
दिनांक – 30.04.2026

माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार विस्तृत संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

यह परीक्षा दिनांक 02 मई 2026 से 06 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए एसएमएस इंटर स्कूल दिग्घी, मध्य विद्यालय दिग्घी, उच्च विद्यालय सेंदुआरी, मध्य विद्यालय कुतुबपुर एकारा एवं यूएचएस कुतुबपुर एकारा सहित कुल 05 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी।

परीक्षा की पारदर्शिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु उत्तरपुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण, सीलिंग एवं परिवहन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की गई है।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही गस्ती, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई है, ताकि विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

समाहरणालय में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष परीक्षा अवधि में लगातार कार्यरत रहेगा। परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 (BNSS) लागू रहेगी तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ पर प्रतिबंध रहेगा।

सभी केन्द्रों पर CCTV निगरानी एवं आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा का संचालन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए। गई है, ताकि विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

समाहरणालय में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष परीक्षा अवधि में लगातार कार्यरत रहेगा। परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 (BNSS) लागू रहेगी तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ पर प्रतिबंध रहेगा।

सभी केन्द्रों पर CCTV निगरानी एवं आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा का संचालन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.