महुआ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विदेशी शराब के साथ ट्रक सहित चालक एवं खलासी गिरफ्तार ।
महुआ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विदेशी शराब के साथ ट्रक सहित चालक एवं खलासी गिरफ्तार ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )महुआ पुलिस को एक बार पुनः बड़ी कामयाबी हासिल हुई ।पंजाब से समस्तीपुर के लिए शराब की बड़ी खेप ट्रक पर लादकर सरसों तेल के आर में छुपा कर ले जाने के क्रम में संदेह की स्थिति में छापेमारी कर ट्रक ड्राइवर एवं खलासी को गिरफ्तार किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए महुआ डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि छतवारा के पास यूपी नंबर की ट्रक से शराब की बड़ी खेप जा रही है, जिसे तत्परता दिखाते हुए महुआ मद्य निषेध की टीम एवं महुआ थाना इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में छतवारा में ट्रक को रोककर तलाशी शुरू की।पहले तो उसमें सरसों के तेल नजर आए लेकिन जैसे-जैसे अंदर की ओर तलाशी शुरू हुई बड़ी मात्रा में विदेशी शराब निकलना शुरू हुआ ।लगभग 490 कार्टून शराब और बियर के साथ 1200 लीटर सरसों तेल भी बरामद किया गया। ट्रक चालक एवं खलासी यूपी एवं पंजाब का बताया गया है। ट्रक को जप्त कर ली गई है तथा गिरफ्तार चालक एवं खलासी को कानूनी प्रक्रिया पूरा कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
