लोजपा रामविलास में गौरव कुमार मालाकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी: चिराग पासवान के नेतृत्व में बढ़ाया गया विश्वास 🌟
रिपोर्ट: आफताब आलम (उर्फ़ डब्लू), महुआ वैशाली
वैशाली :लोजपा रामविलास पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में गौरव कुमार मालाकार को जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रिंस उर्फ पंकज साह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन राज, अमर वर्मा जी भी मौजूद थे। गौरव कुमार मालाकार ने नेता चिराग पासवान जी को आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।