बैट बदलने को लेकर जमकर हुई मारपीट ,
बैट बदलने को लेकर जमकर हुई मारपीट ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी ।
गोरौल थाना क्षेत्र के बेलवर हाट में एक बैट बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने दुकान में रखे नकद रुपये भी लूट लिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक कार, तीन मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन तथा कार से शराब की खाली बोतलें बरामद कीं। इस मामले में दुकानदार अमन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अपने आवेदन में अमन कुमार ने बताया कि एक युवक ने उनकी दुकान से बैट खरीदा था और बाद में उसे वापस करने आया, लेकिन नियम के अनुसार बैट वापस नहीं लिया गया। इसी बात पर हिमांशु, बबलू और अजय कुमार वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया और पिस्टल लहराकर डराया गया। आरोप है कि इन लोगों ने दुकान में रखे करीब 42 हजार रुपये भी लूट लिए। अमन कुमार को पी एम सी एच में इलाजरत है।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। और सभी आरोपी जगह से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने हिमांशु और बबलू को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है । पकड़ाये सभी आरोपी आदमपुर गांव के बताये गये है। मौके से विभिन्न ब्रांड की शराब की खाली बोतलें और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।
