May 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में जहांगीरपुर सलखन्नी एवं सिंघाड़ा में महायज्ञ हेतु निकली कलश शोभायात्रा ।

महुआ में जहांगीरपुर सलखन्नी एवं सिंघाड़ा में महायज्ञ हेतु निकली कलश शोभायात्रा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी राम जानकी मंदिर, पंचायत भवन के परिसर में नौ दिवसीय महा विष्णु यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में कन्याओं द्वारा माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां पर आचार्य दिग्विजय झा ने पूर्ण विधि विधान के साथ यज्ञशाला में कलश को स्थापित कराया ।बताते चले की महा विष्णु यज्ञ जो 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक आयोजित है, इसमें देश के प्रसिद्ध साधु, संत एवं कथा प्रवचनकर्ता द्वारा भक्त जनों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। इस अवसर पर वृंदावन के रासलीला की भी प्रस्तुति होगी। यज्ञ में सौ से अधिक विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों का निर्माण किया गया है ,जो इस महायज्ञ के भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा ।कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर महावीर स्थान पहुंची, जहां पर आचार्य द्वारा वैदिक रीति से संकल्प कराया गया तथा पहलेजा से लाए हुए पवित्र गंगाजल को सभी कलश में भरकर सभी कलश यात्री अपने-अपने माथे पर लेकर गाजे बाजे, हाथी घोड़े के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे, यहां पर यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए कलश को स्थापित कराया गया, तत्पश्चात सभी कलश यात्री को प्रसाद रूपी महा भंडारा कराया गया ।20 मार्च को मां भगवती की नवनिर्मित प्रतिमा की स्थापना के साथ-साथ सभी देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी ।अरणी के माध्यम से अग्नि को प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ होगा, जहां पर अयोध्या, काशी अन्य तीर्थ स्थलों से आए हुए पूज्य आचार्य कथा वाचकों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर महायज्ञ के मुख्य यजमान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू कुमार चौधरी ,प्रसिद्ध व्यवसाई विनोद चौधरी,दिनेश चौधरी,प्रियांशु कुमार चौधरी ,प्रकाश कुमार, जदयू नेता उमेश कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन महतो, गुड्डू कुमार ,वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि पारसमणी सहित बड़ी संख्या में साधु संत एवं नर नारी भक्तजन उपस्थित थे। दूसरी तरफ इसी प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित काली स्थान पर नौ दिवसीय सप्तचंडी महायज्ञ का भी भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुई। यह शोभायात्रा उत्तर बिहार की शक्तिपीठ गोविंदपुर वाली मैया के दरबार से शुरू होकर विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां पर पूज्य आचार्य द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ यज्ञशाला में कलश को स्थापित कराया गया। यह यज्ञ भी नौ दिनों तक चलेगा, जहां पर कथा प्रवचन ,रासलीला एवं विभिन्न प्रकार के खेल तमाशा का भी व्यवस्था की गई है।इसमें भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह,समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल हैं।महुआ प्रशासन के लिए यह चुनौती पूर्ण बात होगी की महुआ प्रशासन को क्षेत्र में चल रहे दो जगह पर महायज्ञ में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.