May 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ईद की खरीदारी को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक उमड़े खरीदार ,रात भर गुलजार रहते बाजार 21 मार्च को मनेगी ईद

ईद की खरीदारी को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक उमड़े खरीदार , रात भर गुलजार रहते बाजार 21 मार्च को मनेगी ईद

फुलवारी शरीफ (प्रवेज आलम)

जहां एक ओर पाक माह रमजान के रूख्सत होने का गम है वहीं दुसरी ओर ईद की खुशियां फुलवारी वासियों के चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है। तीस रोजों के बाद अल्लाह उन्हें तोहफे में ईद की खुशियां देते हैं। इसकी तैयारी का नजारा फुलवारी शरीफ के लोगों में देखा जा सकता है। बाजार गुलजार है। ईद की खुशियां बांटने के लिए हर एक चीज जुटाने में लगे हैं। खरीदारी के अंतिम दौर में रेडिमेड कपड़ों और शृंगार की सामग्रियों की खूब बिक्री हो रही है। युवतियों को फारसी, पाकिस्तारी सूट और कश्मीरी चूड़ियां खूब भा रही हैं। ईद 20 या 21 मार्च को पड़ेगी। ऐसे में खरीदारी के लिए अब कम समय बचा है। जो अब तक खरीदारी नहीं कर पाए हैं, वे कपड़े से लेकर हर एक चीज खरीद रहे हैं। सुबह से देर रात तक इन बाजारों में जबरदस्त भीड़ है। रेडिमेड कपड़ों की ज्यादा खरीदारी हो रही है। आंचल क्लोथ के दुकानदार मिस्टर ने बताया कि महिलाएं व युवतियां फारसी, नायरा, पाकिस्तानी सूट, फरशी सलवार पसंद कर रही हैं। दुकानदार फिरोज ने बताया कि जयपुरिया कंगन, मुंबई और कश्मीरी चूड़ियां खूब बिक रही हैं। वहीं युवा जींस, शर्ट, टी-शर्ट के साथ ही लखनवी कुर्ता, तुरपई, पठानी सूट पसंद कर रहे हैं। ईद की खरीदारी बाजार के अलावा ऑनलाइन भी खूब हो रही हैं। खासकर युवा खरीदारी कर रहे हैं।घर के सजावटी सामग्री की भी मांग ईद को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। उसके कारण बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। 20 या 21 मार्च को होनेवाली ईद को लेकर लोग बाजार पहुंच सेवई से लेकर नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद को लेकर दुकानदार अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। सेवई और लच्छा की दुकान लगाने वाले अषरफ ने बताया कि अभी बिक्री में तेजी नहीं आई है। गुरुवार से सेवई एवं लच्छा की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। अभी इक्के-दुक्के लोग ही खरीद करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में सेवई 120 रुपये से लेकर 160 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है।
घर के सजावटी सामग्री की भी मांग
ईद पर घरों को सजाने के लिए सजावटी सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। महिलाएं पर्दे, चादरें, मेजपोश, गुलदस्ता, डिनर सेट आदि की भी खरीदारी कर रही हैं। दावतों पर आने वाले मेहमानों का सेवइयां आदि से खैरमकदम करेंगी। इसके अलावा सेवइयों की भी बिक्री बढ़ गई है।
लोग कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र (खुशबू) के बाद सेवई की खरीदारी में जुट गए हैं. थोड़ी धूप के बावजूद खरीदार बाजारों में उमड़ रहे हैं. बच्चे एवं महिलाओं की भी बाजारों में भीड़ है. चारों ओर ईद की खुशी है. बाजार में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के कपड़ों की दुकान के साथ-साथ चूड़ियां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हैं. खरीदारों पर महंगाई का कोई असर नहीं है. इराक-इजरायल अमेरिका के बीच हो रही जंग और इससे चारों ओर गैस सिलेंडर की किल्लत से बेपरवाह लोग एक दूसरे को ईद की खुशियां बांटने में लगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.