ईद नफरत मिटाती है और प्यार का संदेश देती है:एस डी ओ खुर्शीद
ईद नफरत मिटाती है और प्यार का संदेश देती है:एस डी ओ खुर्शीद
आदिल शाहपुरी, वैशाली बिहार
वैशाली : चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत शाहपुर खुर्द,जलालपुर बीरभान,काबिलपुर,मुहम्मदपुर स्थित ईदगाह में भाडी संख्या में हजरत मौलाना अकबर रजा अशरफी साहब के इमामत में मुसलमानों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर मौलाना अकबर रजा अशरफी, एस डी ओ खुर्शीद अहमद जल संसाधन विभाग बिहार सरकार पटना, हजरत मौलाना इम्तियाज आदिल नदवी, इंजीनियर मंजर हसन इंडियन ऑयल, इंजीनियर रियाज अहमद आईटी सेल पातेपुर ब्लॉक, डॉ. नईमुद्दीन, अफजल अंसारी, अरशद अंसारी, खुर्शीद आलम, असलम अंसारी, एलजेपी नेता नियाजुल हक ने संयुक्त रूप से कहा कि ईद नफरत को मिटाती है और प्यार का इजहार करती है तथा प्रेम का संदेश हमेशा के लिए देती है। इनके अलावा मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम रिजवी, पूर्व उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी, डॉ. मोहम्मद फिरोज, डॉ. मोहम्मद रफी, इंजीनियर आसिफ रजा, इंजीनियर खालिद अनवर, इंजीनियर मोहम्मद जहीर, मास्टर अब्दुल हलीम, मास्टर अब्दुल रहीम, मास्टर शहाबुद्दीन, डॉ. शहबाज, मौलाना शमीम अहमद शम्सी, सेठ जुबैर अंसारी, रोजीद अंसारी, बाबा नईम, जमशेद आलम, चुन्नु पटेल, दीनी खादिम अब्दुल कलाम आदि समेत सैकड़ों की संख्या में ईद की नमाज अदा की।
