आशा फाउंडेशन के दो छात्रों का नवोदय में हुआ चयन
आशा फाउंडेशन के दो छात्रों का नवोदय में हुआ चयन
रिपोर्ट:रंजीत कुमार, विभूतिपुर समस्तीपुर
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के जोगिया गांव स्थित आशा फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। दिसंबर 2021 में स्थापित यह संस्था हर वर्ष अपने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता दिला रही है, जो इसकी सतत और प्रभावी शैक्षिक पहल को दर्शाता है।वर्ष 2026 में भी संस्था के “आशा 20” कार्यक्रम के अंतर्गत तैयारी कर रहे दो बच्चों का कक्षा 6 के लिए नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। यह जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर अमरजीत ने देते हुए बताया कि इस बार वर्ग छठा में नामांकन हेतु नवोदय द्वारा ली गई जांच परीक्षा में संस्था से जितेंद्र रजक की पुत्री सुप्रिया कुमारी एवं सुजीत सरकार के पुत्र विजेता सरकार का चयन हुआ है।आशा फाउंडेशन इन विद्यालयों में कक्षा 3, 4 और 5 के बच्चों के लिए विद्यालय संवर्धन का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष ध्यान दें रहा है,जिससे बच्चों की नींव मजबूत हो सके।संस्था के संस्थापक डॉ. राजीव कुमार जो स्वयं नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं, का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि वंचित समुदाय के बच्चे शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ें और अपने जीवन में आगे बढ़ें।आशा फाउंडेशन की यह निरंतर सफलता न केवल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य बच्चों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
