March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सप्त चंडी महायज्ञ के चौथे दिन सिंघाड़ा में उमड़े भक्त—मंत्री संजय सिंह ने की पूजा-अर्चना

सप्त चंडी महायज्ञ के चौथे दिन सिंघाड़ा में उमड़े भक्त—मंत्री संजय सिंह ने की पूजा-अर्चना
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — सिंघाड़ा कालीस्थान में चल रहे नौ-दिवसीय श्री सप्त चंडी महायज्ञ के चौथे दिन बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह शामिल हुए। उन्हें समिति ने माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा, *“महायज्ञ समरसता, भाईचारा और भक्ति को पुख्ता करता है—सब वर्ग मिलकर अपनत्व की भावना को जीते हैं।”* इस मौके पर समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, बिगनेस कुमार सिंह, पुटटू सिंह, संतू सिंह, विशाल कुमार, जर्सी पहलवान, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह, धर्मेंद्र पटेल, मिथुन सिंह, राजीव झा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कौशल किशोर महाराज-कृष्ण प्रिया जी की कथा, वृंदावन की रासलीला व आचार्य शशि भूषण झा के मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.