बिहार दिवस पर वॉर्मथलव द्वारा शक्ति उत्सव का भव्य आयोजन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित। _रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
पटना — बिहार दिवस के अवसर पर विधान परिषद उपसभागार में वॉर्मथलव संस्था ने चैत्र नवरात्रि की पावन बेला में शक्ति उत्सव के साथ ग्रैंड लॉन्चिंग की। संस्था ने 250 समाजसेवियों को ‘बिहार शक्ति सम्मान’ से नवाजा। संस्थापिका प्रिया शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह केवल संस्था नहीं बल्कि बेटियों के हौसले की सोच है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले महीनों में बिहार के हर जिले में मासिक धर्म पर संवाद, जागरूकता कार्यशालाएँ और सेनेटरी पैड वितरण चलाया जाएगा, ताकि किशोरियों व महिलाओं में संकोच टूटे और स्वच्छता व स्वास्थ्य की समझ मजबूत हो। इससे पहले ऐसे संवाद का अभाव रहा था; संस्था इसे नियमित अभियान बनाने का इरादा रखती है। कार्यक्रम में माननीय सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व एमएलसी संजय पासवान, आरजे अंजली सिंह, आईईएस अधिकारी शशांक शेखर, समीर परिमल, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ दयानिधि शर्मा, डॉ अनामिका, डॉ वंदना मिश्रा, रंजय सिंह, प्रीतेश आनंद, मुस्कान दमनिया, नवजोत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने वॉर्मथलव की पहल की सराहना की और बिहार की महिलाओं को सशक्त करने के इस प्रयास को आगे बढ़ाने का समर्थन दिया।