March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जहांगीरपुर सलखन्नी महा विष्णु यज्ञ के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।

जहांगीरपुर सलखन्नी महा विष्णु यज्ञ के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — जहांगीरपुर सलखन्नी के रामजानकी मंदिर-पंचायत भवन परिसर में नौ-दिवसीय महा विष्णु यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आचार्य दिग्विजय झा ने कहा, *“समय का प्रभाव है कि लोग धर्म-कार्य से विमुख हो रहे हैं; युवा कथा के बजाय अन्यत्र समय देते हैं, जिससे अनाचार बढ़ा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए घरों में बुजुर्गों का सम्मान व नैतिक शिक्षा आवश्यक है।”* पिछले दिनों बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने समिति को धन्यवाद दिया और कहा कि महायज्ञ भाईचारा-समरसता बनाता है। खेल-तमाशा व वृंदावन की रासलीला आकर्षण बनी। इसमें जदयू नेता उमेश कुमार सिंह, पप्पू-दिनेश-गणेश-कपिलदेव-विनोद-रघुनाथ चौधरी, देवेंद्र साह, सुनील शाह, चंदन शर्मा, पंकज सिंह, अरविंद शर्मा, रोहित कुमार, शंभू पंडित, प्रकाश चौधरी, प्रियांशु चौधरी, मुकेश शाह, विक्रम कुमार, दीपक शाह, जनक महतो, विपिन कुमार, सुबोध कुमार, राहुल राज, शंकर सिंह, बलिंदर पासवान, राहुल-रणधीर-विकास-गरीबन राय, धर्मेंद्र ठाकुर आदि सक्रिय हैं। पुजारी श्रीकांत दास के नेतृत्व में माहौल भक्तिमय बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.