March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राज मिस्त्री की पुत्री कुमारी रंजना बनी कला संकाय में जिला की तीसरी टॉपर रंजना बनेगी आईएएस

राज मिस्त्री की पुत्री कुमारी रंजना बनी कला संकाय में जिला की तीसरी टॉपर
रंजना बनेगी आईएएस

विभूतिपुर/समस्तीपुर

हौसला बुलंद हो लक्ष्य तय हो तो सफलता मिलना तय है। प्रखंड के सिरसी निवासी राज मिस्त्री शिव शंकर महतो व गृहिणी फूल कुमारी की पुत्री कुमारी रंजना ने कला संकाय में जिले में तीसरा टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। एल-एल प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा कुमारी रंजना ने आर्ट में 464 अंक लेकर जिला टॉपर बनी है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय सिरसी में हुई। उसमें सिरसी हाई स्कूल से ही मैट्रिक बोर्ड की बर्ष 2024 की परीक्षा में 480 अंक लेकर राज्य स्तर पर 9वा स्थान लाई थी। रंजना की बड़ी बहन गुंजन कुमारी स्नातक की छात्रा है। जबकि उसका भाई आदित्य राज 8वे वर्ग का छात्र है। रंजना बताती है कि उसने किसी कोचिंग ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। ऑनलाइन क्लास के बदौलत उसने यह सफलता हासिल की है। आगे उसका आईएएस बनने का लक्ष्य है। उसके पिता राज मिस्त्री के बाद बचे हुए समय मे टोटो चलकर परिवार का भरण पोषण और बच्चों की पढ़ाई करवाते हैं। उसकी इस सफलता पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.