डेंटल केयर सेंटर की हुई शुरुआत
डेंटल केयर सेंटर की हुई शुरुआत
महुआ। रेणु सिंह
जवाहर चौक पर मैक्स डेंटल केयर (मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक) का उद्घाटन सोमवार को किया गया। पूर्व उपप्रमुख सह पूर्व नगर पार्षद सत्येंद्र कुमार राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर शत्रुघ्न राय, पूर्व मुखिया गणेश राय, पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला, प्रदीप यादव, जिला परिषद प्रियंका राय, मंटू यादव, दिनेश राय, पूर्व मुखिया विनोद राय, जिला परिषद संजय पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
आगंतुकों का स्वागत डॉ अग्नितोष कुमार ने किया। इस मौके पर उद्घाटन करते हुए पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि यह डेंटल खुल जाने से दांत के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहीं पर कारगर इलाज कर सकते हैं।
