स्वतंत्रता सेनानी की जयंती मनाई गई
स्वतंत्रता सेनानी की जयंती मनाई गई
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के कर्पूरी भवन में पूर्व मुखिया स्वतंत्रता सेनानी गौतम साह की 117वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राजेश्वर गुप्त एवं संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवतार पर लोगों ने गौतम साकेत चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौतम सा एक महान पुरुष थे आजादी की लड़ाई में वह बढ चढ का हिस्सा लिए और कई बार जेल गए। आजादी मिलने के बाद वह सामाजिक कार्य में जुड़ गए। गौतम साह महुआ सिंह राय के मुखिया हुए और अपने कार्यकाल में विकास किया। वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। इस कार्यक्रम में छोटे लाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रोफेसर अरुण, सुमित सहगल, रमन कुमार, मुकेश कुमार, सनातन कुमार, रवि शेखर कुमार, स्नेहल कुमार सत्यवीर कुमार आदि उपस्थित थे।
