बिहार दिवस पर कहीं निकाली प्रभात फेरी तो कहीं हुई रंगोली व पेंटिंग
बिहार दिवस पर कहीं निकाली प्रभात फेरी तो कहीं हुई रंगोली व पेंटिंग
महुआ। रेणु सिंह
बिहार दिवस पर रविवार को महुआ के विभिन्न स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जय विहार जय जय बिहार के नारे लगाए गए। इस दिवस पर कहीं स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं पेंटिंग और रंगोली बनाकर बच्चों ने अपनी बिहार की गाथा को प्रदर्शित किया।
महुआ के संत कबीर नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार व नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ रैली निकाली और जय बिहार जय जय बिहार के नारे लगाए। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को बिहारी होने का गर्व बताया गया।
मध्य विद्यालय महुआ कन्या में कुमार सरोज, सत्येंद्र कुमार, प्रीतम झा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआ भूतहाजान में प्रभारी रिंकू कुमारी, स्नेहा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी में सुजाता कुमारी, विजय राय, रूबी राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया पश्चिम व पूर्वी, कन्हौली बुनियादी विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में पंकज कुशवाहा, सुमन लता, संगीता कुमारी, परसोनिया हरपुर, सिंघाड़ा, पहाड़पुर सहीत विभिन्न जगह के स्कूलों में बच्चों ने बिहार दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
