श्री राम जन्मोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
श्री राम जन्मोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार
पटना सिटी, 22 मार्च – श्री राम जन्मोत्सव समिति की चौथी महत्वपूर्ण आम सभा मच्छरहट्टा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें श्री राजेश कुमार चन्द्रबंशी की अध्यक्षता में शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पटना सिटी के सभी समिति के पदाधिकारीयों एवं कार्य समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया
शोभायात्रा की विशेषताएं:
– शोभायात्रा में झांकी, बैंड बाजे, और भजन कीर्तन मंडली शामिल होंगे।
– बिहार के प्रसिद्ध ओल्ड पंजाब बैंड, जय भारत बैंड, जमाल बैंड, गुड्डू बैंड, हिंदुस्तान बैंड, जय शंकर परेड एवं काजल भांगड़ा बाहर से आए हुए बैंड बाजे वाले भी उच्च स्तर के श्री राम जी की स्तुति करते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे।
– डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया सभी दिशा निर्देश पालन करने पर जोर दिया गया।
