May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय मुस्लिम परिषद ने दी बधाई

भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय मुस्लिम परिषद ने दी बधाई

फुलवारी शरीफ (फातमा जहां)

बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर भगवान सिंह कुशवाहा को बिहार वासियो और उनके चाहने वालो की और से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है ।उनके मंत्री पद संभालने की खबर मिलते ही जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ उनके पैतृक गांव दुल्हिनगंज में जश्न का माहौल बन गया। इसी दौरान राष्ट्रीय मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारतीय खाद्य निगम के पूर्व सदस्य मोहम्मद इमरान बुखारी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की भगवान सिंह कुशवाहा के मंत्री बनने से बिहार में विकास कार्यों में और तेजी आएगी । उन्होंने कहा कि बिहार आज विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है और ऐसे समय में भगवान सिंह कुशवाहा जैसे अनुभवी नेता का मंत्रिमंडल में शामिल होना राज्यहित में एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय मुस्लिम परिषद की ओर से उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बिहार की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं और वे निश्चित रूप से उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.