NR इंडिया NEWS – पटना सिटी में नारकीय हालात: न सड़क-न नाली, पार्षद बोले- ‘वोट दो तो काम होगा”
NR इंडिया NEWS – पटना सिटी में नारकीय हालात: न सड़क-न नाली, पार्षद बोले- ‘वोट दो तो काम होगा”
पटना सिटी: वार्ड-56 के इंद्रलोक नगर में सड़क और नाली न बनने से लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मां शीतला अपार्टमेंट के पीछे गली नंबर-3 में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। 5 साल पहले जलभराव से करंट लगकर एक 15 साल की बच्ची की मौत भी हो चुकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल शिकायत पर कहते हैं – “तुम हमारे वोटर नहीं हो, वोट दोगे तभी काम होगा।” आसपास के सभी वार्डों में काम चल रहा है, सिर्फ यहां विकास ठप है। महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। नगर निगम पर अनदेखी का आरोप है।
रिपोर्ट: सनोवर खान
NR इंडिया NEWS, पटना सिटी
