March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, जिलाधिकारी आनंद शर्मा मधुबनी

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, जिलाधिकारी आनंद शर्मा मधुबनी
मधुबनी संवाददाता, सालिम आज़ाद

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कल देर शाम समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की विस्तृत समीक्षा की
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत अब तक हुए कार्यों, लाभुकों के चयन, सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक शीघ्रता से पहुंचाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
समीक्षा के क्रम में योजना के ऑपरेटिंग मैकेनिज्म पर भी विशेष चर्चा की गई अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवेदन से लेकर स्वीकृति, इंस्टॉलेशन एवं सब्सिडी वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बिजली बिल में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा
उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को निम्नलिखित निर्देश दिए योजना के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि जिला इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी बन सके
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, अतः सभी संबंधित अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.