March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संक्रमण से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का लगाया जा रहा है टीका

संक्रमण से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का लगाया जा रहा है टीका

विभूतिपुर/समस्तीपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में ह्यूमन पैपिलोमावायरस का टीका लगाया जा रहा है। यह टीका संक्रमण से बचाव के लिए खास करके 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र वाली बालिकाओं को लगाया जा रहा है। बुधवार को इस वायरस के टीका का शुभारंभ हुआ जो गुरुवार को भी लगाया जाएगा। सभी आशा कार्यकर्ता को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र से 14 से 15 वर्ष के बीच की आयु वाले बालिकाओं को प्रखंड मुख्यालय पर लाकर टीका दिलाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए बालिका अपना एवं अपने माता-पिता का आधार कार्ड लेकर आएंगे। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीका के शुभारंभ के अवसर पर डॉ मधु कुमारी एवं एएनएम श्वेता कुमारी के द्वारा बालिकाओं को टीका लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.