महुआ के कन्हौली में पट खुलते ही श्रद्धालुओं के समक्ष प्रकट हुई देवी दुर्गा महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की कन्हौली बाजार मैदान में वासंती नवरात्र के सातवें दिन बुधवार की शाम कालरात्रि की पूजा के साथ माता दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही उनका दीप रूप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी के साथ माता की महा आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
विद्वान आचार्य परमानंद शास्त्री के द्वारा विधि संवत दुर्गा पाठ कराया जा रहा है। माता के भव्य प्रतिमा आकर्षक पंडाल में बनाई गई है। जिसमें माता दुर्गा के साथ आदि देव गणेश, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, कार्तिकेय की मूर्तियां भी दिखाई गई है। यहां पर आकर्षक पंडाल में माता का दिव्य रूप देखते ही बन रहा है। माता का पट खुलते ही लोगों में भक्ति परवान चढ़ी है और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां पर महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। बड़ा सा मेला भी लग गया है। जिसमें जादूगर, खेल, तमाशे झूला, सर्कस भी पहुंचे हैं।