March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंटरमीडिएट की परीक्षा में खम्हार विद्यालय का जलवा

इंटरमीडिएट की परीक्षा में खम्हार विद्यालय का जलवा

विभूतिपुर : प्रखंड के जगतारणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार का इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम बहुत शानदार रहा। संकुल समन्वयक अविनाश कुमार व शिक्षिका सुमन कुमारी का होनहार सुपुत्र आयुष कुमार ने वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक 451 अंक प्राप्त किया । उसने अनुमंडल में प्रथम एवं जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है । नरवन ग्राम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसी ईसर की पौत्री एवं संजय ईसर व बबिता देवी की पुत्री साक्षी कुमारी 435 अंक लाकर विज्ञान संकाय में एवं पुरवारी पुरुषोत्तमपुर निवासी विजय शर्मा व पूनम देवी की पुत्री प्रियांशु कुमारी कला संकाय में 402 अंक के साथ विद्यालय टाॅपर रही । सभी टाॅपर छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया । पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल देखा गया । मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका आरती आनंद, समन्वयक अविनाश कुमार, वरीय शिक्षक सुरेश कुमार, मनोज कुमार साह, महेन्द्र पासवान, राजीव पासवान, गुंजन कुमारी, पूजा कुमारी, मैडम भारती सहित सभी शिक्षकगण एवं विद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.